Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

आज और कल बारिश व बादल छाए रहने की संभावना

मौसम में बदलाव के कारण बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते रविवार को उत्तरी राजस्थान पर बने चक्रवात के कारण घने काले बादल छाए थे। बादलों के छाने के साथ ही हवा की गति का चलना शुरू हो गया था। इससे हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी।
बुधवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर को आसमान साफ हो गया। इस कारण दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। इन दिनों सामान्यत: अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहता है। शाम को फिर से बादलों का छाना शुरू हो गया। 14 मई को आमतौर पर बारिश या गरज के साथ आसमान में बादल छाने की संभावना है। वहीं 15 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी राजस्थान पर चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी एक चक्रवात बन रहा है। इस कारण लो प्रेशर बन सकता है। इससे तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।
सूर्योदय के समय इन्द्रधनुष ने बिखेरी छटा, हर रोज की बूंदाबांदी कपास की फसल के लिए नुकसानदायक

लोहारू उपमंडल में बुधवार सुबह करीबन पांच बजे हलकी बूंदाबांदी हुई। सूर्योदय के समय अचानक ही मौसम खुशनुमा हो गया तथा दक्षिण पश्चिम दिशा में काफी बड़े आकार का इन्द्रधनुष गांवों व शहर में देखा गया। प्रकृति का यह विहंगम नजारा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। हुआ यूं कि अल सुबह बादलों की गडगड़ाहट के बीच बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह सूर्योदय के समय बेहतरीन नजारा बन गया जब बड़े आकार का इंद्रधनुष सूर्य के विपरित बन गया। आए रोज मौसम खराब हो रहा है ओर हलकी बूंदाबांदी कपास की फसलों के लिए भी नुकसानदायक है। कृषि अधिकारी डॉ. चन्द्रभान श्योराण ने बताया कि इस बूंदाबांदी से कपास की फसलों में खरपतवार अधिक उगने लगेगी जो फसल को कमजोर करने का काम करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chance of rain and cloudy today and tomorrow


source https://www.bhaskar.com/local/haryana/hisar/bhiwani/news/chance-of-rain-and-cloudy-today-and-tomorrow-127299115.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ