कोरोना : केरल ने इस तरह रोका संक्रमण...ढाल बनीं स्वास्थ्य मंत्री शैलजा
देश में कोरोना संक्रमण के सबसे पहले मामले 30 जनवरी को केरल में आए थे। लेकिन अभी तक वहां 602 मरीज पाए गए हैं जिनमें से सिर्फ चार की मृत्यु हुई है और 497 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से लड़ने के केरल मॉडल की धूम आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है।