आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 262.71 अंक (0.54 फीसदी) की बढ़त के साथ 49,141.25 के स्तर पर खुला।