शहादत को सलाम: राजकीय सम्मान के साथ शहीद नूर हसन सुपुर्द-ए-खाक, बेटे ने जताई सेना में जाने की इच्छा
नक्सलियों की गोलीबारी में 18 सितंबर को नूर हसन शहीद हो गए थे। भारत माता की जयकारों संग पार्थिव शरीर को कल्याणपुर गांव लाया गया। गमगीन माहौल में अधिकारियों, नेताओं और हजारों ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी।