भारत की हवा को लेकर ट्रंप की टिप्पणी पर भड़के बिडेन, कहा - दोस्त के बारे में ऐसा नहीं कहा जाता
भारत के वायु प्रदूषण पर ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि वह और उनकी पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस, अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी का बेहद सम्मान करते हैं।