Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

प्रजापति समाज को विकास की राह पर ले जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी : सुरेश देश की आजादी से अब तक प्रजापति समाज की हुई अनदेखी, अब होना होगा जागरूक : सुरेश प्रजापति

प्रजापति समाज को विकास की राह पर ले जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी : सुरेश 
देश की आजादी से अब तक प्रजापति समाज की हुई अनदेखी, अब होना होगा जागरूक : सुरेश प्रजापति
भिवानी, 22 अक्तूबर : देश की आजादी से लेकर अब तक प्रजापति समाज के हितों की लगातार अनदेखी हुई है, लेकिन अब प्रजापति समाज के लोगों को भी अपने हितों के लड़ाई लडऩे के लिए स्वयं ही आगे आना होगा, तभी उन्हे उनका हक मिल पाएगा। यह बात प्रजापति समाज के सुरेश प्रजापति ने स्थानीय दादरी गेट पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को मिठाई खिलाकर दीपावली पर्व की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने सरकार से प्रजापति समाज के मतदाताओं की गिनती करवाने की भी मांग की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुरेश प्रजापति ने कहा कि आर्थिक व सामाजिक तौर पर पिछड़े प्रजापति समाज को विकास की राह पर ले जाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है, खासकर युवाओं की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा वर्ग देश की रीढ़ होता है तथा युवा वर्ग में बदलाव की ताकत होती है। इसीलिए पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए अब युवा वर्ग को आगे आते हुए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कई सरकारें बदली, लेकिन सभी ने अपने चहेतों का भला करने की सोच के चलते प्रजापति समाज के हितों पर प्रहार करने का काम किया, जिसका खामियाजा वे आज तक भुगत रहे है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या के अनुपात में बड़ा तबका होने के बावजूद भी उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी शून्य के बराबर है, लेकिन अब इस अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर गणेशीलाल वर्मा, लीलाराम प्रजापति, मदन प्रजापति, संजय प्रजापति, विशाल जालंधर, सियाराम प्रजापति, चेतराम प्रजापति, मिंटू प्रजापति सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ