Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

30 साल की नौकरी के बाद भिवानी से नियुक्ति और आज भिवानी से ही डीआरओ सुरेश कुमार हुए सेवानिवृत

30 साल की नौकरी के बाद भिवानी से नियुक्ति और आज भिवानी से ही डीआरओ सुरेश कुमार हुए सेवानिवृत

- एडीसी डॉ मुनीश नागपाल ने जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार की सेवानिवृति पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता

भिवानी, 30 मई। एडीसी डॉ मुनीश नागपाल ने कहा कि सरकारी नौकरी में नियुक्ति के दिन ही अधिकारी और कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तिथि निर्धारित होती है। अधिकारी को सरकारी सेवा के दौरान मिलने वाला लम्बा अनुभव अधीनस्थ कार्यालय में अधिकारियो और कर्मचारियों के लिए सांझे करना प्रेरणा स्रोत होता है।    
एडीसी डॉ मुनीश नागपाल शुक्रवार को जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार की सेवानिवृति पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में विदाई समारोह में अधिकारियो और कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
बता दें कि  जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार ने 10 मई 1996 को भिवानी से नायब तहसीलदार के पद पर अपनी नियुक्ति दी थी। वे 2012 में तहसीलदार बने। इसके बाद 2017 से जिला राजस्व अधिकारी के रूप में अपनी सरकारी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं। इन्होंने अपनी सरकारी सेवाएं प्रदेश के लगभग सभी जिलों में प्रदान की हैं।    
सेवानिवृति समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त मुनीश  नागपाल ने कहा कि डीआरओ सुरेश कुमार ने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ पूरी की है, जो अपने आप में एक मिशाल है। उनको जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्होंने निष्ठा के साथ पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को साथ लेकर काम किया और हमेशा उनका मार्गदर्शन किया, जो कि  सबसे जरूरी है।
  डीआरओ सुरेश कुमार ने कहा कि उनको भी कार्यालय के स्टाफ से हमेशा सहयोग मिला, उसकी के परिणाम स्वरूप उन्होंने बिना किसी बाधा के नौकरी की है। वे भविष्य में भी अधिकारियो और कर्मचारियों के लिए विभाग से सम्बंधित कोई भी सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। 
 विदाई समारोह को नगराधीश अनिल कुमार, डीडीपीओ आशीष मान, डीआरओ दादरी लिंक ऑफिसर भिवानी राजकुमार नायब तहसीलदार तोशाम संजय पराशर , नायब तहसीलदार भिवानी अंकित कुमार, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान विकास राठी ने भी सम्बोधित किया। जबकि मंच संचालन दिलीप नायब सदर कानूनगो ने किया। 
इस मौके पर डीआरओ सुरेश कुमार की पत्नी, दोनों पुत्र, रिटायर्ड सदर कानूनगो सतबीर, तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा, रिटायर्ड एन.एस.के सतबीर, रीडर मामन, कानूनगो सुमेर , मंगल राठी कानूनगो, सुरेंद्र तंवर, योगेन्द्र कानूनगो, संदीप क्लर्क, प्रवीन, जतिन मेहता, धर्मेंद्र, जयचंद, प्रदीप पटवारी, अमित गौतम,मनजीत सहित राजस्व विभाग के अन्य  अधिकारी गण और कर्मचारी मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ