भिवानी,13 फ़रवरी: भिवानी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रोहित वर्मा ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए Abu Dhabi (UAE) में आयोजित ओपन मास्टर गेम्स–2026 में कराटे प्रतियोगिता की –67 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया।
यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता International Masters Games Association एवं Abu Dhabi Sports Council के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। रोहित वर्मा ने सशक्त तकनीक, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
रोहित वर्मा वर्तमान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मिर्चपुर (हांसी) में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और अपनी सेवाओं के साथ-साथ खेल क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से भिवानी कराटे अकादमी सहित पूरे जिले में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।
इस अवसर पर बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी विशाल जालंधरा ने रोहित वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऊँचा करते रहेंगे।
इस अवसर पर विनोद कुमार, संजय वर्मा, नितिन कुमार, हिमांशु जालंधरा, राहुल शर्मा, नरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, सुरेश प्रजापति, दीपक कुमार जालंधरा, अशोक कुमार, लक्की, सनी कुमार, मोंटू सहित भिवानी कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कराटे प्रेमियों ने भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
0 टिप्पणियाँ