5जी नेटवर्क के लिए बढ़ा इंतजार, नीलामी में शामिल नहीं होगा स्पेक्ट्रम
देश में 5जी नेटवर्क के लिए उपभोक्ताओं को और इंतजार करना पड़ेगा। दूरसंचार विभाग (डॉट) ने अक्तूबर तक हर हाल में स्पेक्ट्रम नीलामी की समयसीमा तय की है लेकिन इसमें 5जी फ्रीक्वेंसी को शामिल नहीं किया गया है।