टिड्डी दल से विमानों के उड़ान भरने, लैंड करने में परेशानी, डीजीसीए ने जारी किए निर्देश
उड्डयन नियामक डीजीसीए ने पायलटों को उड़ान भरते समय और उतरते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसके लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें टिड्डी दलों की जानकारी मिलने पर उनके समूह के बीच से उड़ान नहीं भरने का आदेश दिया गया है।