यमुना नदी का जलस्तर कम नहीं हो रहा है, जिसके चलते नगली घाट पर ओवरब्रिज का कंस्ट्रक्शन का कार्य भी बंद पड़ा है। जलस्तर अधिक होने से यहां पर अस्थाई रास्ते का निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया। संबंधित ठेकेदार ने बताया कि अस्थाई रास्ते का निर्माण कार्य कुछ दिन पहले शुरू किया था, ताकि अस्थाई रास्ता बनने पर मेटीरियल यमुना नदी के उस पार ले जाया जा सके और उस पार कंस्ट्रक्शन का कार्य किया जा सके। लेकिन पानी अधिक होने के चलते अस्थाई रास्ता भी नहीं बन पा रहा है। अस्थाई रास्ते का निर्माण न होने के चलते किसान भी या तो नाव या फिर कलानौर बॉर्डर से नदी के उस पार अपने खेत तक पहुंच रहे हैं। गेहूं का सीजन समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है, वहीं इसके बाद धान का सीजन शुरू हो जाएगा। अगर जल्द ही अस्थाई रास्ते का निर्माण नहीं हुआ तो किसानों को भारी परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ेगा। बता दें कि यमुना नदी के उस पार यूपी की साइड दर्जनभर गांवों के सैकड़ाें किसानों की हजारों एकड़ भूमि है। क्षेत्र में यमुना नदी पर ओवरब्रिज न होने के चलते किसानों को खेती करने के लिए काफी परेशानी होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/haryana/ambala/yamunanagar/news/construction-of-temporary-road-stopped-due-to-rise-in-water-level-of-yamuna-river-127284061.html
0 टिप्पणियाँ