Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

शादी का झांसा देकर युवती से रेप करता रहा युवक, केस

युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक उससे रेप करता रहा। डेढ़ साल तक उसने उसे शादी का झांसा देकर रखा, लेकिन शादी नहीं की। जब उसने शादी से मना किया तो लड़की थाने पहुंच गई। लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हमीदा निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि रायपुर कॉलोनी निवासी मुस्तकीन उर्फ आरिफ को वह डेढ़ साल से जानती है। उससे उसकी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद उसने उसके साथ कई बार गलत काम किया। वह कहता था कि वह उससे शादी कर लेगा, लेकिन शादी नहीं की। हर बार शादी की बात कहकर रेप करता रहा। जब भी उनके घर पर कोई नहीं होता था तो वह उनके घर पर आ जाता था और उसके साथ गलत काम करता था। 30 अप्रैल को भी वह उनके घर पर आया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने जब उससे कहा कि शादी कब करेगा तो उसने शादी से मना कर दिया। इस तरह से उसने उसका जीवन बर्बाद कर दिया। शहर यमुनानगर पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी मुस्तकीन उर्फ आरिफ पर रेप का केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/haryana/ambala/yamunanagar/news/a-young-man-raped-a-woman-by-pretending-to-marry-case-127284048.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ