Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

शराब पिलाने से मना करने पर किया हमला दो पर केस दर्ज

गांव सांकरोड में खेत से घर जा रहे एक व्यक्ति द्वारा गांव के दो व्यक्तियों को शराब पिलाने से मना करने पर हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सांकरोड निवासी राजकुमार 10 मई को रात 10 बजे मजदूर के पास खेत में पानी लगवाने के लिए गया था। खेत से वापस घर आते समय राजकुमार के घर के सामने लंबू उर्फ विष्णु व संजू गली में मिले। दोनों ने राजकुमार से शराब पिलाने के लिए कहा। राजकुमार ने शराब पिलाने से मना कर दिया। इसके बाद में लंबू और संजू ने राजकुमार पर हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने राजकुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर करके मामले की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/haryana/hisar/charkhi-dadri/news/case-filed-for-assault-on-refusing-to-drink-alcohol-127302670.html