ग्रेटर नोएडाः ओप्पो मोबाइल कंपनी की फैक्टरी में छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित, अब सभी की होगी जांच
ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो कंपनी की फैक्टरी के छह कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद फैक्टरी के सभी कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। यहां 8 मई से दोबारा काम शुरू हुआ था।