डीएमके सांसद गिरफ्तार, अनुसूचित जाति वर्ग के खिलाफ द्वेषपूर्ण भाषण का आरोप
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राज्यसभा सदस्य आरएस भारती को चेन्नई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। राज्यसभा सदस्य पर 14 फरवरी 2020 को अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के खिलाफ द्वेषपूर्ण भाषण (हेट स्पीच) देने का आरोप है।