13 राज्यों के 46 जिलों में कोरोना के सक्रिय मामले राष्ट्रीय दर की तुलना में लगभग दोगुना
कोरोना संक्रमित मामलों में ठीक होने वाले मरीजों की दर ज्यादा है। लेकिन केंद्र सरकार को कुछ इलाकों को लेकर काफी चिंतित है। देश में 46 जिले ऐसे हैं जहां कोविड-19 के टेस्ट पर सक्रिय मामलों की दर 10 फीसदी है जो राष्ट्रीय दर 5.70 फीसदी से काफी ज्यादा है।