बौखलाए चीन के धोखे का डर, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं भारतीय सैनिक, सीमा से सटे सभी इलाकों में अलर्ट
गलवां की झड़प के बाद लेह-लद्दाख से लेकर चमोली और किन्नौर से सटी चीन की सीमाओं पर चौकसी अधिकतम स्तर पर है। हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है तो लड़ाकू विमानों की परवाज के बीच तोपें तैनात की जा रही हैं।