बाजार में लौटी रौनक, 358 अंक उछला सेंसेक्स, पर अब भी 37000 के नीचे
पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 358.91 अंक यानी 0.98 फीसदी ऊपर 36912.51 के स्तर पर खुला।