बिहार: फणीश्वर नाथ रेणु के घर चोरी, मैला आंचल के पहले संस्करण सहित कई चीजें ले गए
चोर साहित्यकार के अंगवस्त्र सहित उनके द्वारा लिखे हुए दुर्लभ पत्र भी अपने साथ ले गए। चोर रेणु की पूजा सामग्री, उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए पीतल के बर्तन के अलावा चापाकल, प्रेशर कुकर तक ले गए।