जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के बडगाम के चरार-ए-शरीफ इलाके में सोमवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही इस मुठभेड़ में मंगलवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया गया है।