किसान विधेयकों को राज्यसभा में कैसे पारित करा सकती है सरकार, समझिए पूरा गणित
राज्यसभा में रविवार का दिन खासा महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से किसानों से जुड़े तीन विधेयकों को सदन में पेश किया जाना है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के पास इसे राज्यसभा में रोकने के लिए जरूरी नंबर हैं।