जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, पुल के नीचे मिला विस्फोटक
कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घिनौनी साजिश को नाकाम किया है। अरामपोरा में सोपोर-कुपवाड़ा पुल के नीचे आतंकियों ने विस्फोटक सामग्री लगा रखी थी। संदेह होते ही सीआरपीएफ और सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने उसकी जांच की।