दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों सहित सात लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।