मध्यप्रदेश: वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग, ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की हुई मौत
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में लापरवाही की बड़ी घटना देखने को मिली है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बुधवार को अचानक हाईफ्लो ऑक्सीजन मशीन में धमाके के साथ आग लग गई।