प्रवासी मजदूरों की मौत पर राहुल ने कहा, 'उनका मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई'
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने केंद्र सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया। इस दौरान केंद्र द्वारा दिया गया एक बयान सुर्खियों में छा गया है। दरअसल, विपक्ष ने सरकार से पूछा कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई।