विपक्षी पार्टियों ने इमरान खान को हटाने के लिए गठबंधन किया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गई हैं। रविवार को विपक्षी पार्टियों ने मिलकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। सभी दलों ने इस ऑल पार्टी कॉन्फ्रेंस (एपीसी) का नाम दिया।