Share Market Today: शेयर बाजार: 39,000 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में 10 अंकों की बढ़त
आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 44.84 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 39089.11 के स्तर पर खुला।