बिहार चुनाव: चिराग की दो टूक, 10 नवंबर के बाद बिहार के सीएम नहीं रहेंगे नीतीश
रविवार को बक्सर के डुमरांव में एक चुनावी सभा में उन्होंने लोगों से वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच करेंगे। इसके अलावा उन्होंने शराबबंदी को लेकर भी सवाल उठाए।