Bihar Election 2020 : मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर संजय राउत का तंज- तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे
बिहार चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा पर सियासी घमासान जारी है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर तंज कसा है। संजय राउत ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है, क्या वहां टीका नहीं मिलेगा?