राजस्थान में मास्क पहनना होगा अनिवार्य, कानून बनाएगी राज्य सरकार
राजस्थान सरकार राज्य में मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही है और इसके लिए कानून बनाया जाएगा। सरकार विधानसभा के आगामी सत्र में इस संबंध में एक विधेयक लाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को यह जानकारी दी।