हैदराबाद : अगले छह दिन तेज बारिश की संभावना, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हैदराबाद में अगले छह दिन बारिश पड़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि तेलंगाना में तेज बिजली और बारिश की संभावना है। तेलंगाना में बाढ़ से 50 लोगों की जान गई है, ऐसे में बारिश और चिंता बढ़ा सकती है।