सैन्य कैंटीनों में नहीं बिकेगा चीनी सामान, आयातित शराब पर भी रोक की तैयारी
चीन की एप और दर्जनों कंपनियों पर बैन के बाद अब सेना की कैंटीन भी चीन से आयातित सामान नहीं बेचेगी। रक्षा मंत्रालय सेना कैंटीन में चीनी उत्पाद समेत सभी आयातित वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है।