जेईई एडवांस्ड में छात्रों को तीसरा चांस देने की तैयारी, अभी मिलते हैं सिर्फ दो अवसर
आईआईटी के इतिहास में पहली बार छात्रों को जेईई एडवांस में तीसरा चांस देने की तैयारी चल रही है। अभी तक एक छात्र दो बार जेईई एडवांस में भाग ले सकता है। हालांकि सरकार कोविड-19 के चलते सिर्फ एक वर्ष के लिए तीसरा विशेष चांस देने की तैयारी कर रही है।