चेन्नई से इंजीनियरों की टीम पहुंची अयोध्या, जल्द शुरू होगी नींव की खुदाई, जर्जर मंदिरों को गिराने का काम जारी
राममंदिर निर्माण के लिए नींव खोदाई से पूर्व 12 टेस्ट पिलर की क्षमता मापने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए आईआईटी चेन्नई से इंजीनियरों की तीन सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। विशेषज्ञों की यह टीम पिलर की भार क्षमता मापने में जुटी है।