सुप्रीम कोर्ट से स्वामी चिन्मयानंद को झटका, पीड़िता के बयान की कॉपी देने से इनकार
उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद को छात्रा द्वारा दर्ज कराए गए बयान की प्रमाणित प्रति का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी।