दिल्लीः लगातार दूसरे दिन खराब श्रेणी में दर्ज की गई राजधानी की हवा, आने वाले कुछ दिन और मुश्किल
दिल्ली में रविवार के बाद सोमवार सुबह भी हवा प्रदूषित रही। दिल्ली-एनसीआर के लोगों की सुबह धुंध के साथ हुई। हालांकि यह धुंध प्रदूषण से होने वाला स्मॉग था जो हमारी सांसों के लिए बेहद हानिकारक है।