Coronavirus India: दो दिन बाद फिर बढ़े मामले, पिछले 24 घंटे में 72 हजार नए मरीज
कोरोना के आंकड़ों में होने वाली दैनिक बढ़ोतरी में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही थी, हालांकि आज संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। कल 61 हजार के करीब कोरोना मामले सामने आए थे, वहीं आज इसमें 10 हजार के करीब की वृद्धि देखी गई है।