महाराष्ट्र: आठ माह बाद खुले शिरडी, सिद्धिविनायक मंदिर, कोविड-19 नियमों का पालन जरूरी
महाराष्ट्र में आठ महीनों से बंद धार्मिक स्थल सोमवार से एक बार फिर खुल गए हैं। राज्य सरकार ने इस बात का एलान किया है। धार्मिक स्थलों पर जाने के दौरान श्रद्धालुओं को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा।