कोरोना के नए मामलों में पिछले सात सप्ताह से गिरावट जारी, संक्रमणमुक्त होने की दर 91 फीसदी
कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार सातवें सप्ताह गिरावट देखी गई है, लेकिन गिरावट की दर कम है। रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में नए मामलों में 12 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इससे पिछले सप्ताह में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी।