नीतीश संग ये आठ चेहरे ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में पदों का कुछ ऐसा होगा बंटवारा
नीतीश कुमार सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ लेंगे। रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायक दल की बैठक में नीतीश के नाम पर मुहर लगी। बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है।