बैंकों की ओर से सेवा शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर केंद्र का कड़ा रुख, कहा - कोई बैंक नहीं लेगा सर्विस चार्ज
कुछ सरकारी बैंकों की ओर से बैंकिंग सुविधाओं के लिए सेवा शुल्क बढ़ाए जाने वाली अटकलों पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने कहा कि 60 करोड़ से ज्यादा बेसिक सैविंग्स बैंक डिपॉजिट पर किसी तरह का कोई सेवा शुल्क नहीं लिया जाता है।