अमेरिका में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की आशंका, ट्रंप के घर और व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाई
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसा की आशंका है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यूयॉर्क के मैनहटन स्थित 'ट्रंप टावर' को किले में बदल दिया गया है।