Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 45882 मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 84 लाख के पार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। हाल के कुछ दिनों में कोरोना मामलों में गिरावट हुई, लेकिन एक बार फिर इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में वायरस की चपेट में 45,882 लोग आए हैं।