Share Market Today: आज फिर बढ़त पर खुला बाजार, रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भी शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 173.17 अंक (0.40 फीसदी) ऊपर 43450.82 के स्तर पर खुला।