कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, पीएम केयर्स फंड को लेकर पूछे ये 10 सवाल
कांग्रेस ने एक बार पीएम केयर्स फंड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई सवाल दाग दिए हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी से भारतीय दूतावास के जरिए आए डोनेशन की रसीदों को लेकर भी सवाल किया।