Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 23950 संक्रमित, तीन लाख से कम हुए सक्रिय मामले
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 23,950 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, सक्रिय मामले घटकर तीन लाख से कम हो गए हैं।