Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में मिले 24337 कोरोना संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख के पार
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 24,337 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, वहीं रविवार को 26,624 संक्रमित मिले थे। देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 96 लाख को पार कर गई है।