Share Market Today: नव वर्ष के पहले दिन गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी 14000 के पार
आज साल 2021 के पहले कारोबारी दिन यानी एक जनवरी 2021 को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120.70 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 47,872.03 के स्तर पर खुला।