अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव आज, एक और रिपब्लिकन सांसद का मिला साथ
अमेरिकी संसद कैपिटल पर हिंसक प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जल्द महाभियोग चलाने की विपक्षी डेमोक्रेट की मांग को और बल मिला है। दरअसल रिपब्लिकन पार्टी के ही शीर्ष नेता ने ट्रंप समर्थकों के इस कृत्य को महाभियोग चलाने योग्य बताया है।