संदिग्ध कार मिलने के बाद मुकेश अंबानी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर गुरुवार रात को संदिग्ध गाड़ी और उसमें रखे विस्फोटक पदार्थ के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र सरकार ने एंटीलिया के बाहर सुरक्षा और कड़ी कर दी है।